मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ थाना क्षेत्र से 10-11 किलोमीटर दूर ग्राम वड़ी दरकली मार्ग पर निर्माणाधीन अस्पताल भवन के पास एक गोवंश से भरा वाहन जो की पलटी खा गया था की सूचना मिलने पर गौ सेवक तथा पुलिस विभाग घटनास्थल पर पहुंचे तथा वाहन से गोवंश को बाहर निकाला तथा वाहन जप्त कर गोवंश को जोबट गौशाला भेजा गया। हमारे संवाददाता को पुलिस सूत्रों तथा गौ सेवकों ने बताया कि रात्रि लगभग 2 बजे एक पिकअप वाहन जिसमें गोवंश भरा हुआ था अलीराजपुर की ओर जा रहा था तेज गति से भगाने के प्रयास में वाहन वड़ी क्षेत्र में पलटी खा गया विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड जोबट के कार्यकर्ता तथा गौ रक्षा प्रखंड प्रमुख ओम भामदरे को जब सूचना मिली तो वह वहां पहुंचे साथ में जिला महामंत्री प्रदीप हटीला, आनंद राजपूत, अभिषेक परिहार, सचिन टवली तथा थाना प्रभारी आम्बुआ योगेंद्र मंडलोई एवं पुलिस स्टाफ के सहयोग से पलटी खाया वाहन से 7 बछड़ों को सुरक्षित निकाला जाकर पिकअप वाहन क्रमांक एम.पी 45 जी.1530 को जप्त तक कर गोवंसो को गायत्री गोपाल गौशाला जोबट में ले जाया गया अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण कायम कर जांच की जा रही है। Post navigation माहेश्वरी को वैश्य संगठन के जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया आम्बुआ में इस दिन चुनरी यात्रा निकाली जाएगी, मां के भक्तों में अपार उत्साह