शान ठाकुर, पेटलावद गुरुकुल अकादमी पेटलावद में प्राचीन भारतीय खेल मलखंब का शुभारंभ हुआ, संस्था के चेयरमैन आकाश चौहान के प्रयासों से रतलाम के जितेन्द्र धूलिया (मलखंब मुख्य प्रशिक्षक) के नेतृत्व में यह प्रशिक्षण विद्यालय में प्रारंभ किया गया। संस्था के प्राचार्य अतुल मेहता ने इस अवसर पर मलखंब के प्राचीन खेल के महत्व को समझाया, संस्था की अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता चौहान ने सभी बच्चों को बधाई दी तथा बच्चों को प्रेरित किया कि आने वाले समय में उन्हें भी इस खेल में विद्यालय के गौरव को बढ़ाना है। इस अवसर पर पेटलावद के भिन्न-भिन्न खेलों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख खिलाड़ियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों की भी उपस्थिति रही । विद्यालय में पधारे अतिथि हेमराज गणावा, YD पुरोहित, आशीष बाविस्कर, सुनील मुलेवा ,सुश्री देवांशी चौधरी, राज सोलंकी, पवन हामड़ , मनमोहन पुरोहित, अंकित भंडारी आदि की उपस्थिति में रतलाम से पधारे मलखंब खिलाड़ियों द्वारा मलखंब का शानदार प्रदर्शन किया गया एवं मलखंब प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का संचालन अशोक पाटीदार ने किया आभार प्रदर्शन राहुल पाटीदार ने किया। Post navigation देखिये यहां दहकती आग ओर अंगारों से गुजरे मन्नतधारी, वर्षो पुरानी परंपरा का किया गया निर्वहन राम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न, भव्य शोभायात्रा और बाइक रैली की बनी कार्ययोजना