भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ा खुटाजा निवासी हंसा (22 वर्ष), पति पप्पू पचाया, गुजरात के पांच तलावड़ा क्षेत्र, जिला अमरेली में भाग रखकर खेती-किसानी का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान हंसा द्वारा दवा का सेवन कर जीवन समाप्त कर लिया गया। घटना के बाद परसों गुजरात में शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के पश्चात आज शव को उनके गृह ग्राम बड़ा खुटाजा लाया गया। ग्राम पहुंचने पर हंसा के मायके पक्ष की उपस्थिति में स्थिति को संभालने हेतु भाबरा थाना प्रभारी द्वारा समझाइश दी गई। प्रशासन द्वारा सभी पक्षों को शांतिपूर्वक अंत्येष्टि संपन्न कराने के लिए प्रयास किए जा रहे है। Post navigation उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक सवेसिंह चौहान की सेवानिवृत्ति पर स्टाफ ने दी भावभीनी विदाई उत्कृष्ट विद्यालय में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया