अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से फिरोज खान की रिपोर्ट- गुजरात के खेडा मे नेशनल हाइवे पर जीप-ट्रक भिडंत में अलीराजपुर जिले के 13 लोगों की मौत हो गई और पांच गंभीर घायल हो गए। सभी मृतक अलीराजपुर जिले के आजादनगर थाने के सेजावाडा, खुटाजा एवं खेरियामाली गांव के रहने वाले है। मृतकों मे अधिकांश लोग एक ही परिवार के है। अलीराजपुर जिला प्रशासन ने गुजरात सरकार से संपर्क साधा है। गौरतलब है कि मजदूरी के लिए गए थे और एक गमी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। Post navigation कल जहां मिला था युवती का शव ; आज उसी के पास बरामद हुआ युवक का सिर कुचला शव रामकुला नाले में फिर मिला एक ओर शव