झाबुआ डेस्क। पुलिस अधीक्षक जिला पदम विलोचन शुक्ल, अति. पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे के निर्देशन, मे अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद सोरभ तोमर के मार्ग दर्शन मे आचार संहिता के दौरान आरोपियों की गिरफ्तार हेतु निर्देश दिये गये थे। इसी कड़ी में एक वारंटी को उसके घऱ ग्राम मेहंदीखेडा मे दबिश देकर गिरफ्तार कर किया । दिनांक 16.03.2024 को आदर्श आचार संहिता लगते ही कल्याणपुरा पुलिस ने वारंटियों की धरपकड एक बार फिर से शुरु कर दी है । जिसके चलते गुजरात के थाना लिंबायत का स्थाई वारंटी जोगडा पिता जहुरिया बारिया उम्र 55 साल निवासी मेहंदीखेडा को थाना प्रभारी कल्याणपुरा निरी. निर्भयसिह भूरिया के नेतृत्व मे चौकी प्रभारी सउनि. मुकेश वर्मा व उनकी टीम ने दबिश देकर ग्राम मेहंदीखेडा से गिरफ्तार कर वारंटी को गुजरात पुलिस के जिम्मे किया। सराहनीय योगदानः- निरी. निर्भयसिह भूरिया , सउनि. मुकेश वर्मा, प्रआर. चंदरसिह, प्रआर. नारजी , आऱ. नारायण, सराहनीय योगदान रहा है। Post navigation राष्ट्रीय कब बुल बुल उत्सव से लौटे कब बालकों का किया स्वागत दाहोद रोड पर पेट्रोल पंप के सामने लगेगा भगोरिया हाट, चल रहा झूले-चकरी लगाने का काम