झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- क्षेत्र के ग्राम कुड़वास में गाय ने एक अजीबों गरीब बच्चें को जन्म दिया जिसके दो मुंह ओर चार आंखे है किंतु शरीर एक ही है। इस ऑपरेशन को पशु चिकित्सक डॉ महेंद्र जानी ने सफलतापूर्वक करवाया। गाय के गर्भ में इस प्रकार का बच्चा पूर्ण रूप से विकसित हो गया और उसके दो मुंह और चार आंखे दिखाई देने लग गई थी। इस अजूबे को देखकर ग्रामीणों ने भी आश्चर्य व्यक्त किया। डॉ जानी के मुताबिक इस प्रकार की घटनाएं हजारों में एक या दो केस में होती है. जिनमें बच्चें को बचा पाना मुश्किल होता है। वहीं गर्भवती गाय को भी खतरा रहता हैं, किंतु समय रहते सुविधा मिल जाए तो उनकी जान बचाई जा सकती है। Post navigation लोक संस्कृति को जीवित रखने के लिए भगोरिया का आयोजन जरूरी : कलसिंह भूरिया रसोइयन-चौकीदार को सात माह से वेतन नसीब नहीं, रोजी-रोटी का संकट गहराया