पियुष चन्देल, अलीराजपुर गायत्री शक्तिपीठ अलीराजपुर के बीसवें स्थापना दिवस के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ द्वारा निःशुल्क रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेशचंद्र वर्मा अपर कलेक्टर ने कहा कि – इस शिविर से अनेक लोग लाभान्वित होगे। गायत्री परिवार का समाज सेवा के लिए यह अच्छा प्रयास है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रकाश ढोके ने कहा की – ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का यह तरीका प्रंसशनीय है। शक्तिपीठ के व्यवस्थापक संतोष वर्मा ने कहा कि – गायत्री परिवार के सप्त आंदोलनों में से एक स्वास्थ्य संवर्धन आंदोलन के अंतर्गत यह शिविर आयोजित किया गया, जिससे जनमानस को स्वास्थ्य का लाभ हो सके साथ ही आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों के प्रति लोगों की जागरूकता एवं रूझान बढ़े। रोग निदान शिविर में हौम्योपैथी चिकित्सक डॉ. जितेन्द्र मकवाना तथा आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अरूण सराफ एवं प्रवीण डावर, श्री रामसिंह तोमर द्वारा स्वास्थ सेवाएं प्रदान की गई। उक्त कार्यक्रम में नगर के लगभग 250 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवा कर शिविर का लाभ लिया। उक्त कार्यक्रम में गायत्री परिवार प्रमुख ट्रस्टी रणछोड़ राठौर, बद्रीलालजी राठौर, जगदीश राठौर, रतनभाई माली, वीरेन्द्र सिंह बघेल, आर.एस. गवले, डॉ. प्रदीप कनेश, दीपक राठौर, भूरसिंह भिंडे, प्रतीक राठौर एवं समस्त महिला मंडल की बहने उपस्थित रहीं। Post navigation पूर्व विधायक माधोसिंह डावर ने सागर बाई मेहता को श्रद्धांजलि अर्पित की विधायक ने भूरिया नगर परिषद की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियो को लगाई फटकार