विजय मालवी, खट्टाली गांधी जयंती के उपलक्ष्यमें भगवान श्री चारभुजा नाथजी की फुलवारी में श्रमदान करके सफाई की एवं गुलाब, कनेर, चम्पा आदि पौधों का रोपण भी किया। श्री हरि सत्संग समिती के दिलीप परवाल ने बताया कि इस अवसर पर समिति के सभी सदस्यों ने प्रात: 7 से 9 बजे तक श्रम दान करके फुलवारी को खूबसूरत बनाने का अभियान चलाया। श्रम दान में समिति के दिनेश लढ्ढा , संजय परवाल, मुकेश मालानी,धनराज राठौड़, पंकज काबरा, अनिल नगवाडिय़ा का सराहनीय सहयोग रहा। Post navigation गृहस्थ जीवन में रहो मगर भगवान के सानिध्य में रहो- प. अरविंद जी केशियर दिलीप पंवार निलंबित, विभागीय जांच के आदेश डाॅ. ढोके को सीएमएचओ-सिविल सर्जन के पद से हटाने व विभागीय जांच का प्रस्ताव शासन को भेजा