फिरोज खान, ब्यूरो चीफ अलीराजपुर

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी गणेश शंकर मिश्रा ने जिला चिकित्सालय अलीराजपुर में पदस्थ नर्सिंग स्टाॅफ द्वारा जिला चिकित्सालय अलीराजपुर के सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन डाॅ. प्रकाश ढोके तथा केशियर दिलीप पंवार के खिलाफ की गई शिकायत पर बनाई गई दो सदस्यीय समिति की जांच रिपोर्ट के प्रतिवेदन के आधार पर केशियर दिलीप पंवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी करते हुए उनके विरूद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए है। वहीं उक्त पूरे मामले में जांच टीम के प्रतिवेदन के आधार पर सीएमएचओ और सिविल सर्जन डाॅ. प्रकाश ढोके को उक्त पदों से तत्काल हटाने तथा डाॅ. ढोके के विरूद्ध विभागीय जांच हेतु शासन को प्रस्ताव भेंजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *