झाबुआ डेस्क। गरवाखेड़ी गांव में एक खेत में प्याज की फसल के बीच अवैध रूप से उगाए गए अफीम के लगभग 333 पौधे मिले है। फिलहाल पुलिस कार्रवाई कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह खेत अम्बाराम लोधा का बताया जा रहा है। आरोपी ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए अफीम के पौधों को प्याज की आड़ में लगा रखा था। इस पूरी कार्रवाई को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि घटना के विस्तृत विवरण और कानूनी धाराओं के संबंध में पुलिस विभाग द्वारा आज शाम तक आधिकारिक प्रेस नोट जारी किया जाएगा। Post navigation गुजरात पुलिस पर कट्ठीवाड़ा में हमला, थाने में छिपकर बचाई जान नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए प्रधान जिला न्यायाधीश ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया