जितेन्द्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिला मुख्यालय के ग्राम खारकुआं की 10 वर्षीय बालिका गीता पिता एडलसिंह को बीमारी के बाद रक्त की आवश्यकता थी, जिसे जिले के गफ्फार खान ने कीमती समय निकाल कर ब्लड डोनेट कर गरीब आदिवासी लड़की की जान बचाई। गीता के पिता ने बताया कि मेरी लड़की को ओ पॉजिटिव खून की अतिआवश्यकता थी जिसके शरीर मे केवल 2 पॉइंट ब्लड रहा था जिससे परिजन सहित माता पिता परेशान हो रहे थे जिसकी जानकारी अलीराजपुर लाईव को बयां की गई तो ओर गीता के लिए गफार ने ब्लड देकर जान बचाई जिससे पूरे जिले में यह कार्य चर्चा का विषय बना हुआ है वही गफार खान ने इस कार्य के प्रति कहा कि मेरे लिए मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। Post navigation नर्मदा किनारे फिर 2 दिन मे 3 बार महसूस किये भूकंप जैसे झटके; दहशत मे ग्रामीण … जीतू पटवारी, कुणाल चौधरी ने जोबट उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी महेश पटेल के समर्थन में घर-.घर जाकर किया जनसम्पर्क