अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट- 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर बरझर पत्रकार भवन में वरिष्ठ पत्रकार उमेश राठौङ ने झंडावंदन किया। बालक छात्रावास के छात्रों ने राष्ट्रीय गान के साथ राठौड़ ने सलामी दी। इस अवश्य पर पत्रकार फिरोज खान (बबलू), उमेश साहू, इरशाद खान विशेष रूप से मौजूद थे। गौरतलब है कि 2003 में जर्जर हालात में शासकीय प्राइमेट डेलोप्मेंट का एक भवन होने से पत्रकारों को दिए जाने को लेकर जिला झाबुआ कलेक्टर वसीम अख्तर से जनपद पंचायत माधोसिंह डावर व पत्रकार फिरोज खान मिले। कलेक्टर ने जोबट एसडीएम को खस्ता हालत भवन की सुधारकर पंचायत को निर्देश देकर भवन पत्रकार भवन के लिये देने को कहा। खस्ताहाल भवन को नया रूप देकर दुरुस्त किया और 2005 में झाबुआ कलेक्टर राजकुमार पाठक व पुलिस अधीक्षक उमेश जोगा, जोबट विधायक माधोसिह डावर व जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष मनोज मेहता की विशेष उपस्थित मे 31 दिसम्बर रात्री मे रंगारंग कार्यक्रम के साथ जिलेभर के पत्रकार की उपस्थिति में उद्घाटन किया गया। जब से आज दिनांक तक हर वर्ष 15 अगस्त व 26 जनवरी को झंडावंदन कर मिठाई वितरण की जाती है। Post navigation हर्षोल्लास के साथ 69वां गणतंत्र दिवस मनाया “आरक्षण वरदान या अभिशाप” विषय पर जिला स्तरीय परिचर्चा 28 जनवरी