अर्पित चोपड़ा, खवासा श्री बालाजी धाम गड़ावदिया के पीठाधीश्वर परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्रीधर बैरागी के पावन सानिध्य में सामाजिक समरसता, हिंदुत्व जागरण और नशा मुक्ति के संदेश के साथ भव्य पदयात्रा का आयोजित की जा रही है। पदयात्रा की शुरुआत श्री बालाजी धाम गड़ावदिया से होगी व समापन देवझिरी (झाबुआ) पर होगा। गुरुदेव स्वयं पैदल चलकर गांव-गांव और नगर-नगर में यात्रा का नेतृत्व करेंगे और समाज में जागृति का संदेश देंगे। इस दौरान कई वाहन भी पदयात्रा में साथ चलेंगे। यात्रा का शुभारंभ 11 जनवरी 2026 को सुबह 8 बजे श्री बालाजी धाम गड़ावदिया से होगा। पहले दिन यात्रा रानीसिंह, घुघरी, करवड़, बामनिया, पेटलावद होते हुए थांदला पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम रहेगा। थांदला में सभी भक्तों के लिए भोजन और आवास की समुचित व्यवस्था की गई है। दूसरे दिन, 12 जनवरी 2026 को सुबह 8 बजे, यात्रा पुनः प्रारंभ होगी और थांदला रोड, उदयगढ़, अग्रराल, मेघनगर, अंतर्वेलिया, फूलमाल होते हुए झाबुआ व देवझिरी में संपन्न होगी। सभी भक्तों एवं श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे 11 जनवरी को सुबह 7 बजे धाम पर एकत्रित होकर इस ऐतिहासिक एवं भव्य पदयात्रा में शामिल हों और सामाजिक समरसता एवं नशा-मुक्त समाज के निर्माण के संकल्प में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं। Post navigation एसपी ने जांची खवासा चौकी की व्यवस्थाएं, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश सागवा में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया होगा, ध्वज की स्थापना की