थांदला। आज थांदला में पुण्य सम्राट आचार्य श्रीमद विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराजा के पट्टधर वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्री नित्य सेन सुरीश्वर जी महाराज साहब एवं अन्य पांच ठाना का भव्य मंगल प्रवेश थांदला में हुआ सुबह 8:00 बजे नवकारसी डाक बंगले पर श्री संघ कर के गुरुदेव का भव्य बैंड बाजों के साथ नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। समाज जन ने गुरुदेव की जगह-जगह गवली से बधाया जुलूस पोषध भवन पर सभा के रूप में सर्वप्रथम गुरु वंदन किया पश्चात श्री संघ के वरिष्ठ द्वारा गुरुदेव राजेंद्र सुरेश्वरजी की फोटो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। पुण्य सम्राट की फोटो पर भी माल्यार्पण किया श्री संघ थांदला ने गच्छाधिपति को थांदला श्री संघ की ओर से कांबली ओड़ाई इसी कार्यक्रम में मुमुक्षु भवन आयुषी जयंतीलाल छाजेड़ का बग्गी में जगह-जगह बहुमान कर कार्यक्रम स्थल पर थांदला द्वारा से श्री संघ ने बहुमान किया गया। स्वागत गीत पूर्वा व खुशी लुक्कड़ ने किया। वरिष्ठ मुनिराज विररत्न विजय जी ने जीवन को चार उद्देश्य के साथ जीवन बिताने के लिए बताया। मुनिराज प्रशम सेन जी महाराज साहब ने भी अपने आशीर्वाद वचन दिए गुरुदेव वर्तमान गच्छाधिपति नित्य सेन सुरेश्वर जी महाराज साहब ने अपने आशीर्वाद वचन में मानव के प्रति दायित्व को बताया कि संघ एवं गुरु के प्रति मानव को कितना उत्तरदायित्व रहना चाहिए। अंत में गुरुदेव के मांगलिक सुनाएं संचालन संजय फूल फग्गर ने किया नगर में सकल जैन समाज का स्वामी वात्सल्य मूर्तिपूजक श्री संघ ने करवाया। कार्यक्रम में श्री संघ अध्यक्ष कमलेश दाईजी उमेश बी पींचाआनंदीलाल पोरवाल उमेश आरपींचा कनक मल भंडारी रमणजी मुथा उमेश जी लुणावत सचिन सोनी नमन उज्जवल एवं महिला मंडल की सभी महिलाएं अध्यक्ष आभा पिचा ममता दायजी नम्रता कटारिया परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्णिमा पोरवाल लीला जी भंडारी सुशीला मुथा ललिता चत्तर अनीता पोरवाल हनसा पींचा निशा पींचा आशा नाहटा और भी अन्य उपस्थिति थे। उक्त जानकारी अखिल भारतीय राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय सह मंत्री श्री रुपेश पोरवाल ने दी। Post navigation साध्वीश्री सारिकाजी का थांदला में हुआ मंगल प्रवेश थांदला/मेघनगर के सचिवों ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त ज्ञापन विधायक को सौपा