किक्रेट में भारत वर्तमान में श्रीलंका की मेजबानी कर रहा है । पहले दो वनडे में भारत ने जीत दर्ज करते हुए पहले ही सिरीज अपने नाम कर ली थी वही आज अंतिम तिसरा वनडे तिरुवनन्तपुरम में खेला गया । पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर श्रीलंका के खिलाफ कुल 390 रनो का विशाल स्कोर खडा कर दिया । विराट कोहली(166) व शुभम गील(116) की शतकीय बल्लेबाजी के बदोलत भारत यह विशाल स्कोर खडी किया । वही श्रीलंका 9 विकेट खोकर 73 रन ही बना पाया व एक बल्लेबाज बेटिंग करने नही आया । इस प्रकार भारत ने श्रीलंका पर 317 रनो के अंतर से सबसे बडी ऐतिहासिक जीत दर्ज की । इसके पहले यह रिकार्ड न्युजीलैंड के नाम दर्ज था जिसने आयरलैंड को 290 रनो के अंतर से हराया था । भारत की तरफ से बेहतरीन बोलिंग करते हुए मोहम्मद सीराज ने 4 विकेट तो समी व कुलदिप यादव ने 2-2 विकेट हासील किये । इस तरह भारत ने श्रीलंका पर क्लीन स्वीप करते हुए 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली । Post navigation यंग स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में 17 जनवरी से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ, तैयारियां जोरों पर… आज होगा उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान में चल रहे टैनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का रंगारंग समापन…