रितेश गुप्ता, थांदला अंचल का सबसे लोकप्रिय खेल युवा महोत्सव कल से प्रारंभ होगा । खेल युवा महोत्सव समिति के प्रमुख संजय भाबर ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित किया जाने वाला खेल महोत्सव प्रतिवर्ष 10 दिवसीय आयोजन किया जाता था जिसमे अंचल की प्रतिभाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती थी। इस वर्ष कोविड 19 के चलते 2 दिवसीय आयोजन दशहरा मैदान थांदला में किया जा रहा है । समिति के यशवंत बामनिया ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 11 जनवरी से प्रारंभ हुआ। खेल महोत्सव में प्रथम दिन कबड्डी एवं मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगी व 12 जनवरी को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा। कार्यक्रम के दौरान कोराना के समस्त नियमों को पालन किया जावेगा। Post navigation वागडिय़ा फलिया माध्यमिक शाला श्रेष्ठ विद्यालय : बंटी डामोर “बालक उत्कृष्ट विद्यालय पर हुआ आयुष्मान कार्ड व सुखा राशन वितरण कार्यक्रम”