झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- अपने खेत में ट्रैक्टर से बोवनी कर रहे किसान जेमाल उस समय घायल हो गया जब ट्रैक्टर अचानक ही पलटी खा गया। मामले के मुताबिक किसान जेमाल व राजू कालू ग्राम कोटड़ी में अपने खेत में ट्रैक्टर से बोवनी कर रहे थे इस दौरान अचानक ही ट्रैक्टर पलटी खा गया जिससे राजू ट्रैक्टर के नीचे दब गया। इसके बाद ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे राजू को निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटलावद लाया गया जहां राजू की हालत नाजुक होने से डॉक्टरों ने उसे रैफर कर दिया। Post navigation एसडीएम ने मंडी का निरीक्षण कर दिए बारिश से बचाने के निर्देश स्वास्थ्य कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह