लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया रायपुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुवारपाड़ा में अपने खेतों में निंदाई का काम कर रही तीन महिला पर बबूल का पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। गौरतलब है कि महिला जब खेत में कार्य कर रही थी तब समीप ही एक बबूल के पेड़ में आकाशीय बिजली गिर गई और जिससे पेड़ सीधे तीनों महिलाओं पर जा गिरा और एक महिला सुगा पति मंगलिया गामड़ आयु 48 वर्ष की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल महिलाओं को आसपास के ग्रामीणों ने अपने स्तर पर मदद कर पेड़ के बाहर निकाला और अपने स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुरिया में इलाज के लिए भर्ती करवाया। यह हादसा खेत में हुआ है इसलिए डायल 100 व 108 वाहन वहां से करीब आधा किलोमीटर दूर खड़ा है और जिससे काफी परेशानी हुई है। घायल महिला में हीरा पति दल्ला अमलियार व रेशम पति राजू अमिलयार है। ) Post navigation ज़मीन विवाद फिर चली गोलिया 5 ग्रामीण घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा फॉलोअप : जमीन विवाद में 6 ग्रामीणों को लगी गोली, 1 गम्भीर घायल, पुलिस ने कहा- आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई