झाबुआ Live डेस्क के लिए विपुल पांचाल की EXCLUSIVE रिपोर्ट मध्यप्रदेश खादी & ग्राम उद्योग बोड॔ के अध्यक्ष ने किसानों से कांग्रेस से 10 सवाल करने को कहा है ताकी उन्हें भाजपा ओर कांग्रेस मे अंतर साफ समझ मे आ सके । यह सवाल पूछने को बोले – सुरेश आय॔ आज किसानों की आड़ में कुछ कांग्रेसी म.प्र.की शांति भंग करने की फिराक में है उन्हें किसानों की चिंता नही है।अगर ऐसा होता तो उनसे पूछो:- *कांग्रेस ने दिग्विजय शासन में 10 साल में किसानों के लिए प्राकृतिक आपदा में मुवावजा क्यों नही दिया, *0%ब्याज की योजना क्यों नही बनाई, *खाद की काला बजारी पर रोक क्यों नही लगाई, *10 घंटे बिजली खेती के लिए क्यो नही दी, *खेत तालाब और बलराम तालाब की सब्सिडी योजना क्यो नही बनाई, *प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना बनाने से किसने रोका था, *किसानों के गांव तक पक्की सड़के बनाने के लिए किसने हाथ पकड़ा था। *समर्थन मूल्य पर पहले किसान की फसल का दाना दाना क्यो नही खरीदा गया। *नर्मदा का पानी मालवा की नदियों में क्यों नही लाये। म.प्र. की सरकार के मुखिया मा. शिवराज जी एवं प्रधानमंत्री मा. मोदी जी ने ऐतिहासिक कदम उठाए है और आगे भी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए दोनों सरकारें कटी बद्ध है।पूरी सरकार गांव गरीब किसान के लिए समर्पित है। इसलिए सत्ता की भूखी,भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी, देश द्रोही,आतंकियों को पोषित करने वाली,भारत को धर्म के नाम पर खंडित करने वाली, कदम-कदम पर हिन्दुओ को अपमानित करने वाली इस गो हत्यारी कांग्रेस के बहकावे में ना आवे। Post navigation माता-पिता को करंट से बचाए गए पुत्र की मौत कांग्रेस ने विकास के जो कार्य 50 वर्षों में नहीं किए भाजपा ने 10 वर्ष में कर दिखाए : मुख्यमंत्री