राज सरतालिया@पारा समीपस्थ ग्राम नरवाली में गुरुवार दोपहर 3 बजे करीब खूम सिंह हेमंता डावर के खलिहान में आग लगने से वहीं पड़े करीब शो क्विंटल गेहूं और एक ट्रक भूसा जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खूम सिंह थ्रेशर से गेहूं निकाल रहा था कि लाइट चली गई तब वह अपने घर गया और इतनी ही देर में अचानक से आग लग गई उसके बाद आस पास के लोगो ने मिलकर कुएं से पानी निकाल कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। घटना के करीब आधे घण्टे बाद दमकल भी पहुंच गया था तब थोड़ी बहुत आग जल रही थी। मौके पर डायल 100 एवं पारा पुलिस भी पहुंच चुकी थी। पटवारी मंगलसिंह भूरिया द्वारा बनाई गई रिपोर्ट के अनुसार कृषक को करीब 220000 का नुकसान हुआ है। यहां कोई जनहानि नहीं हुई है। ) Post navigation शराब की सूचना पर छापा मारने गई पुलिस को मिली विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर व जेलेटिन बरामद पार्थ हत्याकांड पर आया फैसला, वयस्क आरोपी को आजीवन कारावास की सजा