भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर दाहोद रोड पर चंद्रशेखर आजाद नगर से सेजावाड़ा के बीच साइड पट्टी भरने के लिए ठेकेदार द्वारा मिट्टी डाली जा रही थी। इससे हादसे का अंदेशा बना हुआ था। इस मुद्दे को आलीराजपुर लाइव ने प्रमुखता से उठाया। इसके बाद जिम्मेदार हरकत में आए और अब साइड पट्टी भरने के लिए मिट्टी की बजाए मुरम का इस्तेमाल किया जा रहा है। बारिश के पूर्व साइड पट्टी भरी जा रही है ताकि वाहन चालकों को परेशानी ना हो। Post navigation मोटराइज्ड ट्राइसिकल के लिए भटक रहा दिव्यांग, अब कैबिनेट मंत्री से लगाएगा गुहार 5 हजार रुपए के लेन-देन के विवाद में भाई ने भाई की हत्या की