झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- देर रात थांदला-बदनावर मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी व बच्चे की मौत हो गई। फेरी कर गुजारा करने वाले मानक पाल अपनी पत्नी उर्मिलादेवी व 4 वर्षीय पुत्र के साथ रतलाम से थांदला की ओर आ रहे थे तभी थांदला-बदनावर स्टेट हाइवे पर टोल बैरियर से कुछ ही मीटर दूर भेरुघाट पर खड़े ट्रैक्टर की ट्राली में जा घुसे। बाइक की ट्राली से टक्कर से तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक एमपी 45 एमएफ 2973 से आ रहे दंपत्ति और 4 वर्षीय पुत्र के शव पर मौके पर पहुंचे पुलिस बल एवं 108 की मदद से थांदला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया। मानक पाल की तीन लड़कियां ओर है जिसमें एक उत्तरप्रदेश में उनके गांव में है जबकि 2 बालिकाएं उनके साथ रहती थी। एसडीएम आरएस दर्रो ने मौके पर पहुंच कर शवों को उनके पैतृक गांव में पहुचाने हेतु व्यवस्था करवाई। साथ ही मानक पाल की पुत्रियां बदहवास है। लोगों ने पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया। थाना थांदला मे मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमास्र्टम के लिए भेज दिया है। Post navigation रक्तदान शिविर में 13 यूनिट रक्तदान हुआ पटवारियों ने तहसील को 108 अतिरिक्त हल्कों के बस्ते सौंपे