विजय मालवीय, बड़ी खट्टाली खट्टाली से कुछ ही दूरी पर स्थित ग्राम पलासदा में भारतीय जनता पार्टी की एक विशाल बैठक संपन्न हुई उक्त बैठक में प्रदेश के वनमंत्री नागरसिंह चौहान भाजपा के जिला अध्यक्ष मकू परवाल उपस्थित थे उक्त बैठक में बड़ी संख्या में ग्राम पलासदा एवं ग्राम घटवानी के मतदाता उपस्थित थे उक्त बैठक में खट्टाली मंडल के 33 बूथ के विभिन्न बूथ प्रभारी वह पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के वनमंत्री नागरसिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न विकासशील नीतियों एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के मार्गदर्शन मे किए जा रहे हैं कार्यों की सराहना की इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष मकू परवाल एवं भाजपा नेता हीरालाल शर्मा एवं कलम सिंह कलेश ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर मकू परवाल ने कहा कि अनीता चौहान जोबट विधानसभा क्षेत्र की बेटी है जिसे पूरा बड़ी खट्टाली मंडल भरपूर समर्थन देवे। इस अवसर पर खट्टाली मंडल अध्यक्ष मुलेश बघेल ने वनमंत्री नागर सिंह चौहान एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल व अन्य अतिथियों का स्वागत किया उक्त बैठक में बड़ी खट्टाली मंडल के विभिन्न भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता वह मंडल के विभिन्न भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि बड़ी खट्टाली मंडल इस बार भारी मतों से विजय होंगे उक्त बैठक में भाजपा समर्थित सभी सरपंच उपस्थित थे। Post navigation उत्साह से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती खट्टाली से हज यात्रियों का जत्था रवाना, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया