मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ जिला स्तर पर महेश पटेल तथा पुष्पराज पटेल द्वारा संचालित पटेल क्रिकेट एकेडमी आलीराजपुर द्वारा लेदर बॉल द्वारा क्रिकेट प्रतिभाओं की खोज हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया है। पटेल क्रिकेट एकेडमी के बिलाल मुग़ल और सतेंद्र बेश ने बताया कि जिले से क्रिकेट प्रतिभाओं की खोज हेतु खिलाड़ियों का पंजीयन 26 मई को किया जाकर 28, 29, 30 मई को त्रिकोणीय संख्या का आयोजन किया जा रहा है7 जिसमें लेदर बॉल से खेलने वाली प्रतिभाओं का चयन किया जाना है। टीम का चयन लॉटरी तरीके से किया जाना है। मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी, टीम विजेता ट्रॉफी, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को किट दी जाएगी तथा खिलाड़ियों को सफेद किट पहनना जरूरी है । और साथ ही इस प्रियोगिता मे अलीराजपुर जिले से नेशनल लेवल खेले खिलाड़ी मोइनुद्दीन पठान, राहुल चोगड, शदाब मुग़ल, कमल रावत भी हिस्सा लेंगे। स्थान : पटेल पब्लिक स्कूल ग्राउंड अलीराजपुर संपर्क करें : 7898892162(व्हाट्सएप) 83492 30334, 80859 13388 Post navigation आन ड्यूटी बिना यूनिफॉर्म पहने पुलिस कांस्टेबल ने महिला से की छेड़छाड़ आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए खिलौने एकत्रित किए जाएंगे