जितेन्द्र वाणी @ नानपुर आन ड्यूटी यूनिफॉर्म नही पहनने और एक विवाहिता से कथित छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज होने के बाद अलीराजपुर एसपी मनोज कुमार सिंह ने नानपुर थाने पर पदस्थ कांस्टेबल दिनेश को निलंबित कर दिया है.. प्राप्त जानकारी के अनुसार नानपुर थाने के एक गांव की एक विवाहिता ने नानपुर थाने पर पदस्थ कांस्टेबल दिनेश पर आरोप लगाया है कि कल 22 मई 2022 की शाम 6 बजे के करीब कांस्टेबल दिनेश उसके घर आया और उससे सेजगांव का रास्ता पूछा ओर इस दौरान उसे अकेला पाकर उसका मोबाइल नंबर पूछा ओर अपना नंबर एक पुरानी कापी में लिखकर दिया और साथ में 1000 देकर मोबाइल खरीदकर काल करने को कहा और उसके बाद उसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती का प्रयास किया जब वह चिल्लाई तो कांस्टेबल दिनेश भाग निकला .. फरियादी विवाहिता ने एफआईआर में आरोप लगाया कि घटना के वक्त वह घर में अकेली थी तथा सास शौच के लिए खेतों की ओर गयी थी तथा पति रिश्तेदारी मे बाहर थे आज जब पति लौटे तो घटना की जानकारी दी तब पति ने कापी पर लिखे नंबर पर काल किया तो कांस्टेबल दिनेश बताकर परिचय दिया गया .. इस पर पति के साथ आकर महिला ने कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। Post navigation थांदला के त्यौहार का शुभारंभ 25 मई से क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन होगा