विपुल पंचाल, झाबुआ पुलिस अधीक्षक महेशचंद जैन के निर्देशन पर जिलेभर में चलाए जा रहे सट्टा-जुआ के खिलाफ अभियान में आज क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा जिला मुख्यालय परिसर में मंडी परिसर स्थित एक आरोपी को पकडऩे में सफलता प्राप्त हुई है। मंगलवार को झाबुआ मंडी परिसर में सट्टा लिख रहे भारत पिता घनसिंह उम्र 25 वर्ष निवासी किशनपुरी को 11 हजार 800 रुपए नकदी, सट्टा लिखी पर्ची एवं डायरी के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विजय वास्कले, प्रधान आक्षरक शेख आदिल, आर. रतन मोर्य, महेंद्र भिडे, लोकेंद्र नायक, गमतु व चालक सवेसिंह द्वारा कार्रवाई में अहम योगदान रहा। Post navigation खून का रिश्ता बनाएं, रक्तदान कर जीवन बचाएं ऊंची पहाड़ी पर माँ का यह मंदिर चमत्कारी, कितने साल पुराना आज तक कोई बता नही पाया, यहां मुरादे भी होती पूरी,तीन रूप में दर्शन भी होते,