विपुल पांचाल@ झाबुआ Live जिले में कोरोना वायरस का खतरा बरकरार है। अंचल में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में लगतरा इजाफा हो रहा है।आज फिर झाबुआवासियों के लिए बुरी खबर आई है। झाबुआ शहर के राधाकृष्ण मार्ग में रहने वाली 55 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। इनके पूरे परिवार को क्वारींटाइन किया जा रहा है और उनके सेम्पल लिए जा रहे है। आपको बता दे कि अंचल में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यह एक गहन चिंता का विषय है और यह जो चेन कोरोना की बढ़ रही है इसे खत्म करने के लिए जिला प्रशासन को जल्द ही कोई ठोस उपाय निकालने होंगे। Post navigation सावधान!! हैकरों की अब वाट्सएप पर नजर; पेटलावद की युवती का व्हाट्सएप नंबर किया हैक अवैध रूप से तलावर लेकर नगर में घूम रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार