रितेश गुप्ता, थांदला

 महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में थांदला नगर के 3पुरुष और 1 महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें से दो संजय कॉलोनी के पुरुष है जिनमें से एक 36 वर्षीय मावी परिवार के हैं, तो दूसरे 38 वर्षीय पुरुष अरोड़ा परिवार के हैं, तो वहीं एक भाटी परिवार के 65 वर्षीय पुरुष, उनकी पहले भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी थी, जो कि झाबुआ हुए टेस्ट में आई थी। एक महिला जो कि 32 वर्षीय होकर , थांदला के बोथरा कंपाउंड की निवासी है , जिनके पिता एलआईसी एजेंट है इनके साथ नगर में 4 कोरोना पॉजिटिव की आज पुष्टि हुई है। इनके साथ नगर में कोरोना मरीजों की संख्या 180 हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *