विपुल पांचाल@ झाबुआ कुछ दिन ब्रेक के बाद अब दोबारा कोरोना का संक्रमण अब तेजी से झाबुआ जिले में बढ़ रहा है। आज फिर झाबुआ जिले के लिए बुरी खबर आई है। आज आई कोरोना जांच सैम्पलों की रिपोर्ट में 19 लोग कोरोना पॉजिटिव आये है। इन मरीजों में झाबुआ में सबसे ज्यादा 15 व थांदला और राणापुर में 2-2 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए है। मौसम के उतार-चढ़ाव से लोग बीमार हो रहे है, जिससे कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। यह खबर झाबुआ शहरवासियों के लिये बड़ी चिंता का विषय है। अगर फिर से जिले में कोरोना की चेन बढ़ती है तो फिर आने वाले दिनो में मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होगी। Post navigation रूढ़ियां तोड़ बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज, पिता की चिता को मुखाग्नि देकर किया अंतिम संस्कार नन्हों की बेहतर देखभाल के लिए ई-लांचिंग से शुरू हुआ राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह..