विपुल पंचाल @ झाबुआ
आरोग्य भारती झाबुआ शाखा के उपाध्यक्ष, निजी चिकित्सा संगठन के सक्रिय सदस्य विगत 2 वर्षों से  कोविड-19 में अपनी बहुमूल्य सेवाएं जिला चिकित्सालय झाबुआ में देने वाले कोरोना योद्धा डॉ विजय हाड़ा का आकस्मिक निधन दिनांक 19/8/21 गुरुवार को रात्रि में करीब 10.30 हो गया। उनके निधन पर परिवार मित्रो या समाज ही नही अपितू पूरे झाबुआ के लिए बड़ी क्षति है। गौरतलब है कि डॉ हाड़ा अपने माता पिता की इकलौता संतान थे, जिससे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *