नवनीत त्रिवेदी @ झाबुआ कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा जिले में दिन-प्रतिदिन लगातार बढ़ रहा है आज आई सूची में जिले में कुल 99 संक्रमित पाए गए, जिसमें झाबुआ शहर में 41, थांदला में 19, पेटलावद में 6, मेघनगर में 14 , कल्याणपुरा में 6, पारा में 7, पिटोल में 3, रामा में 2 और राणापुर में 1 संक्रमित पाए गए। झाबुआ अलीराजपुर लाइव आपसे आग्रह करता है कि कहीं भी जाएं तो मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं , किसी भी सामान को हाथ लगाने के बाद अपने हाथों को सेनीटाइज जरूर करें, सामाजिक दूरी का पालन करें और अगर अब भी आपने टीकाकरण नहीं करवाया हैं तो जल्द से जल्द टीकाकरण करवाएं क्योंकि यह आपके और आप से जुड़े लोगों के लिए बेहद आवश्यक है। Post navigation शरद गुगलिया पुनः अध्यक्ष मनोनीत कोरोना संक्रमित मरीजों में हुआ इजाफा, झाबुआ जिले में 123 नए पॉजिटिव