नवनीत त्रिवेदी @ झाबुआ
कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा जिले में हर दिन बढ़ रहा है, आज आयी सूची में जिले में कुल 152 संक्रमित पाए गए, जिसमें झाबुआ शहर में 62, थांदला में 22, पेटलावद में 16, मेघनगर में 23 , कल्याणपुरा में 11, पारा में 7, रामा में 2 और राणापुर में 9 संक्रमित पाए गए।

झाबुआ अलीराजपुर लाइव विनम्र आग्रह करता है कि कहीं भी जाएं तो मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं , किसी भी सामान को हाथ लगाने के बाद अपने हाथों को सेनीटाइज जरूर करें, सामाजिक दूरी का पालन करें और अगर अब भी आपने टीकाकरण नहीं करवाया हैं तो जल्द से जल्द टीकाकरण करवाएं क्योंकि यह आपके और आप से जुड़े लोगों के लिए बेहद आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *