पियुष चन्देल, अलीराजपुर अलीराजपुर के स्थानीय सहयोग गार्डन में पर्यावरण सहयोग संस्था द्वारा कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए 72 किलोग्राम वर्ग में पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने वाली इंदौर निवासी अलीराजपुर की बेटी शिवकन्या गुप्ता का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के पूर्व श्रीमती शिवकन्या गुप्ता ने परिवार सहित स्मृति वन में पौधरोपण भी किया। उक्त सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ सहयोग महिला मंडल की संरक्षक राजमणि गुप्ता, मंडल अध्यक्ष पुष्पलता शाह व कार्यक्रम की अतिथि शिवकन्या गुप्ता द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा पर दिप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में श्री बालकृष्ण गुप्ता ने अपने उदबोद्धन मे शिवकन्या की उपलब्धियो के बारे में बताया। पवनपुत्र व्यायाम शाला के अध्यक्ष विक्रम सेन व अशोक ओझा ने शिवकन्या के संघर्ष व परिश्रम के बारे में बताया। डॉ. प्रमेय रेवड़ियां ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अलीराजपुर पर पिछड़ा होने का दाग कामनवेल्थ गेम्स में पदक लाकर हटा देना। कार्यक्रम में टीम रक्तदुत की और से भी स्वागत किया गया। शिवकन्या के पति श्री आर्मस्ट्रांग ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि पॉवर लिफ्टिंग इवेंट में कितनी मेहनत करना होती है, आसानी से ये मुकाम नही मिलता है। सभी का धन्यवाद करते हुए शिवकन्या ने अपने बचपन से लेकर अभी तक के सफर की कहानी बताई साथ ही उन्होंने कहा कि आपके द्वारा किये गए सम्मान का मान रखूंगी और देश के लिए पदक लाने की पूरी कोशिश करूंगी। उल्लेखनीय है, कि शिवकन्या गुप्ता अलीराजपुर के गुप्ता परिवार की बेटी है, और इनका बचपन अलीराजपुर में ही बीता है। बचपन से ही खेलकूद में रुचि रखने वाली शिवकन्या 4 बार नेशनल चैम्पियन भी रह चुकी है।कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव अविनाश वाघेला ने किया तथा आभार संस्था अध्यक्ष दीपक दीक्षित ने माना। कार्यक्रम में डॉ के सी गुप्ता, कैलाश कमेडिया, संतोष थेपडिया, गणपत गुप्ता, बद्रीलाल गुप्ता, आशीष शर्मा, डब्बू कोठारी, बसंत राठौड़, शिवा वाणी सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल की सदस्या उपस्थित रही। ) Post navigation कलेक्टर ने बीईओ के निलंबन, स्कूल में मध्यान्ह भोेजन निर्माण करने वाले समूह को हटाने के निर्देश किए जारी कर्जमाफी के लिये कांग्रेस सरकार प्रतिबद्ध है किसी बहकावे मे नही आये किसान – विधायक भूरिया