रितेश गुप्ता, थांदला

कैथोलिक चर्च थांदला के ग्राम छोटी धमनी में स्कूल संचालक के नवीन आवासीय भवन का शुभारंभ कैथोलिक डायसिस झाबुआ के बिशप डॉ बसील भूरिया द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर छोटी धामनी स्कूल संचालक फादर बसंत इक्का ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। बिशप डॉ बसील भूरिया ने ईश्वर को धन्यवाद देते हुए ईश्वर के प्रति कर्तयज्ञता प्रकट की। इस अवसर पर समारोह में कैथोलिक डायसिस के वीजी फादर पीटर खराड़ी थांदला के पल्ली पुरोहित फादर अंतोन कटारा झाबुआ के डीन फादर प्रताप बारिया, डायसिस के सचिव फादर सिल्वेस्टर, फादर थॉमस कैनेडी, फादर अनिल केरकेट्टा, फादर विशाल माल, फादर सोनू वसुनिया , फादर महेश अन्य फादर व धर्मबहन व पल्ली थांदला के पल्लीवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *