रितेश गुप्ता @ थांदला दीपावली पर्व के पूर्व स्थानीय कैथोलिक मिशन परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लायंस क्लब अध्यक्ष बीएल गुप्ता ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। अवसर पर उपस्थित संस्था के मैनेजर फादर अंतोन कटारा द्वारा संस्था की वार्षिक गतिविधियों से उपस्थित जनों को बताया साथ ही रंगोली एव दीपपर्व दीपावली के महत्त्व को विस्तार से बताया। अवसर पर प्राचार्य सिस्टर रंजना सुपीरियर सिस्टर अभया सिस्टर जॉन सी पार्षद पीटर बवेरिया रीना रावत आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन विनोद विनोद धानक ने एवं आभार प्राचार्य सिस्टर रंजना ने माना । Post navigation आजीविका केंद्र पर “वन स्टॉप सेंटर” पर महिलाओं को समझाइश देने हेतु कार्यक्रम का किया आयोजन दिवाली हाट पर उमड़ा जनसैलाब, धनतेरस बाजार हुए गुलजार