रितेश गुप्ता, थांदला

कैथोलिक ईसाई कर्मचारी संगठन ईकाई थांदला की बैठक रखी गई जिसमें संगठन से सम्बंधित आर्थिक सामाजिक एवं आध्यात्मिक मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।बैठक में समाज के विभिन्न सेवानिवृत कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर हेमराज मेड़ा, भूरा गणावा, सिरिल भूरिया, जोसेफ माल, पीटर बबेरिया, डेमियन बारिया, एम्ब्रोज पारगी उपस्थित रहे। बैठक में कैथोलिक ईसाई कर्मचारी संगठन थांदला ईकाई का चुनाव भी हुआ जिसमें अध्यक्ष कार्मेला भाबोर, उपाध्यक्ष मथियास निनामा, दिव्या चरपोटा एवं सह सचिव आनंद पणदा, रंजना खडिय़ा, विनोद धानक एवं ललिता माल निर्वाचित हुए, जबकि कोषाध्यक्ष ज्योति शक्तिसिंह भाबोर चुनी गई। संचालक मंडल के सदस्य में आनंद मेड़ा बेनेडिक्ट डामोर, नितेश भूरियासरोज मेड़ा व प्रकाश डामोर निर्वाचित हुए। मार्शल मचार, निकेश भूरिया, आनंद मेड़ा, दिव्य चरपोटा, ललीता माल का विशेष सहयोग रहा। इसके पश्चात मिस्सा पूजा में पल्ली पुरोहित फादर अंतोन कटारा, फादर महेश फादर सोनू ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र निनामा ने किया आभार पल्ली सचिव मथियास रावत ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *