झाबुआ live डेस्क

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज सिंह अहीर से उनके ऑफिस रायसीना न्यू दिल्ली पर झाबुआ विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक गुमानसिंह डामोर ने एक सौजन्य मुलाकात की। उनके साथ सरदारपुर विधानसभा के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया व राकेश जाजू मौजूद थे एवं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री से डामोर की हाल ही मे हुए मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चा हुई एवं मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में पधारने का आमंत्रण भी दिया। हम आपको बता दें कि झाबुआ विधानसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के बेटे डाॅ.विक्रांत भूरिया को हराकर गुमानसिंह डामोर ने जीत दर्ज की है ऐसे में डामोर का भोपाल से लगाकर दिल्ली तक पार्टी में कद ऊंचा हुआ है और हाल ही में चल रहे दिल्ली में पार्टी के 2 दिन के राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के अपेक्षित लोगो के साथ झाबुआ विधायक गुमानसिंह डामोर दिल्ली में अधिवेशन मे भाग ले रहे हैं।उनके साथ  जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा एवं पूर्व विधायक हैं।

🙂

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *