अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी की रिपोर्ट- नानपुर में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के संयुक्त टीम ने कृषि आदान विक्रेताओं के यहा सघन जांच कर सेम्पल लिए गए। इस दौरान तहसीलदार आरसी खतेडिया एवं कृषि विकास अधिकारी अनिल अवास्या के साथ अमले ने नानपुर की सभी खाद कृषि बीज विक्रेताओं के यहां पहुंचकर सेंपल लिए एवं उनके दस्तावेजों की जांच की। गौरतलब है कि इस विषय का समाचार झाबुआ लाइव में प्रकाशित किया गया था जिसके बाद जिम्मेदार अमला जागा व नानपुर पहुंचकर रासायनिक खाद-बीज दुकानों पर अपनी मुहिम शुरू की। Post navigation 12वीं फेल होने पर युवती ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या प्रवेशोत्सव के दूसरे दिन भी नहीं खुले स्कूलों के ताले