झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
थांदला में मंडी समिति के उपाध्यक्ष पद हेतु चुनाव शुक्रवार को निर्विरोध संपन्न हुआ। वार्ड नंबर 1 के गणराज आचार्य निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन लिए गए। चुनाव प्रक्रिया नवीन मंडी परिसर में एसडीएम सत्यनारायण दर्रो, मंडी सचिव अनिल उजले समेत मंडी अध्यक्ष मन्नु डामोर एवं वार्ड सदस्यों की उपस्थित में सम्पन्न हुए। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष गणराज आचार्य का मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी, दिलीप कटारा, राजेश बरमेचा, राजू डामोर, अरविन्द रुनवाल, जानकीलाल राठौड़, मोहन मेहते सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *