जितेंद्र वाणी, नानपुर
महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नानपुर में कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के क्षेत्रीय पर्यवेक्षकों के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के द्वारा ग्रामों में कुपोषित बच्चों को स्वास्थ्य जांच हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नानपुर में लाया गया जिनका स्वास्थ्य परीक्षण आयुष डॉ आर एस मडलोई द्वारा किया गया जिसमें अति कुपोषित बच्चों को जिला स्तर पर एनआरसी केंद्र के लिए भेजा गया। इस दौरान महिला बाल विकास विभाग अलीराजपुर की परियोजना अधिकारी सुमित्रा खोड़े एवं पर्यवेक्षक गीता चौहान एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित रहे। इस दो दिवसीय इस शिविर में 210 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उक्त शिविर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग आरएस गोंदिया के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *