मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ दिनो दिन बढ़ती जा रही मंहगाई के कारण क्षेत्र में सब्जियों के भाव भी आसमान छू रहे हैं सबसे अधिक भाव आलू, लहसुन तथा प्याज के हो रहे हैं गरीबों की सब्जी कहीं जाने वाले प्याज जिससे गरीब मजदूर नमक के साथ मिलाकर रोटी खा लेता था आज बाजार में वह भी मंहगाई की भेंट चढ़ चुका है,अब यह नई फसल के बाद सस्ती होगी ऐसा माना जा सकता है, कारण कि बाजार में इन दिनों प्याज के पौधे बड़ी तादाद में बिकने आ रहे हैं, जिन्हें ग्रामीण कृषक खरीद कर ले जा रहे हैं तथा अपने खेतों में रोपेंगे जिससे आगामी महिनों में प्याज कम भाव में मिलने की संभावना जताई जा रही है। Post navigation थाना प्रांगण में ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न आम्बुआ का बस स्टैंड अतिशीघ्र जोबट तिराहे पर जाने की कवायद?