दीपक जैन @ कल्याणपूरा कल दोपहर में करीब 2 बजे के आसपास कल्याणपुरा थाना अंतर्गत आने वाले धावडीपाड़ा गांव में दो बच्चे घर से बकरी चराने निकले थे जिसके बाद देर शाम तक बच्चे घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन वह कहीं नहीं मिले। फिर वहां स्थित कुए में देखा तो दोनों बालक का शव तैरते हुए दिखा जिसके बाद दोनो ंबालकों के शव को कुएं से रात्रि लगभग 3 बजे बाहर निकाला गया। कुएं से मिले दोनों शव के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया। Post navigation एक कर्मचारी खनिज विभाग पर भारी कांग्रेस का घर-घर चलो अभियान ग्राम गिराला से हुआ शुरू