झाबुआ लाइव के लिए परवलिया हरीश पंचाल की रिपोर्ट किसानों के आंदोलन के दौरान मन्दसौर में किसान पर गोली चलाने के विरोध को लेकर परवलिया के किसानो ने शांतिपूर्ण तरीके से परवलिया बन्द करवाया जिसमे सभी व्यापारी ने भी पूर्ण रूप से सहयोग देते हुए अपने प्रतिष्ठान बन्द रखे। इस दौरान आसपास से आए ग्रामीणों को भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ा साथ ही गांव के लोगों को भी समस्या आई क्योंकि सभी होटल सब्जी की दुकान, किराना मोबाइल, आटाचक्की की दुकाने बन्द रही। परवलिया किसान संघ के आह्वान पर किया गया जिसमे समस्त किसानों ने भाग लिया व मृतक किसानो को श्रद्धांजलि अर्पित की। Post navigation पूर्व विधायक ने बाजार में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिया निराकरण का आश्वासन पति ने चाकू से गोदकर की पत्नी की हत्या