पियुष चन्देल, अलीराजपुर =================== अलीराजपुर के किराना व्यापारी संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन बुधवार की शाम अलीराजपुर के स्थानीय सहयोग गार्डन में सभी सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। नवीन कार्यकारिणी में प्रह्लाद बेड़िया अध्यक्ष, मुकेश गुप्ता व सुरेश सारडा उपाध्यक्ष, सुशील राठौड़ सचिव, नितिन कापड़िया कोषाध्यक्ष, भास्कर सराफ सहसचिव, ललित जैन संगठन मंत्री तथा विमल राठौड़ को प्रचार मंत्री मनोनीत किया। नवीन पदाधिकारियों ने वर्तमान में व्यापार में आ रही समस्याओं जैसे जीएसटी, ई – वे बिल आदि के निराकरण के प्रयास करने आश्वासन दिया। संघ के सदस्यों ने सभी नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। Post navigation कानून व्यवस्था के साथ-साथ अपने पिथौरा कला संरक्षित करेगी पुलिस झाबुआ अलीराजपुर लाईव की खबर का असर- खंडर हो रहे भवन को गिराने का कार्य प्रारंभ