सुनिल खेड़े@जोबट जोबट पुलिस द्वारा 20 पेटी माउंट टीन की 6000 बियर 240 लीटर लगभग 40,000 कीमत के साथ चार पहिया जी जे 07 ए आर 3771 टवेरा गाड़ी से जप्त की गई।थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने बताया कि मुखबिर ने द्वारा थाने पर सूचना दी कि कंदा खट्टाली रोड पर शराब से भरी गाड़ी खड़ी है जैसे ही पुलिस की गाड़ी मोके पर पहुंची वैसे ही केशर सिंग निवासी ग्राम कंदा और सोनू पिता जोगड़िया निवासी ग्राम पलासदा थाना नानपुर गाड़ी छोड़ कर भाग गये, पुलिस द्वारा गाड़ी जप्त कर धारा 34(२) 36 आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों तलाश जारी कर दी गई है। आरोपियों के पकड़ाने के बाद ही पता चल पायेगा की शराब की पेटिया कहा से लाई जा रही थी और किसे देने जा रहे थे Post navigation झाबुआ – अलीराजपुर सहित कुछ आदिवासी जिलो मे 5 वी अनुसूची लागू करने के लिए हाईकोर्ट मे लगी जनहित याचिका ; हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब झाबुआ जिले में एक बार फिर 8 कोरोना संक्रमित मरीज मिले