अलीराजपुर लाइव डेस्क अलीराजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सरदार पटेल द्वारा आज जोबट में अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लिखे अपने त्याग पत्र में क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया पर परिवारवाद एवं गुटबाजी फैलाने के गंभीर आरोप लगाए । आज जोबट में विशाल रावत के समर्थन में निर्दलीय नामांकन की रैली में मंच से अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की सरदार पटेल के साथ साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कालु सिंह रावत ,समशेर पटेल राजेंद्र पटेल एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के भी अपने अपने पद से त्यागपत्र देने की चर्चा है। Post navigation APL – 5 में अजय रहते हुए “आशापुरी टाइगर्स” ने किया खिताब पर कब्जा घंटो की मशक्कत के बाद सवा साल की उम्र के तेंदुए को इस तरह से निकाला गया