थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ कमेटी गठित करने, क्षेत्रवार समिति का गठन करने, निर्वाचन नामावली का अवलोकन कर नये मतदाताओं का नाम जोडऩे, हटाने व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श करने संबंधित उक्त बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी, गुरूप्रसाद अरोरा, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौड़, गुलामकादर खां, विकास रावत, कमालुदीन शेख, एक्लेमेंसी तिर्की, आभा पीचा, सैयद मोइनुद्दीन, श्रीमंत अरोरा, आशीष सिंगाडिय़ा, रामू वर्मा आदि कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारीगण मौजूद थे। आभार युवा नेता शम्मी खान ने माना। Post navigation भारतीय संस्कृति ही सनातन है ज्ञान विज्ञान की उज्ज्वल परंपरा विश्व को भारत की देन : डावर वैश्य समाज की ग्राम संपर्क वाहन रैली का नगर आगमन पर किया स्वागत