रितेश गुप्ता, थांदला थांदला: स्थानीय कांग्रेस कार्यकाल पर थांदला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारीयो ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सोमवार को मनाई। क्षेत्रीय विधायक विरसिंग भूरिया,जनपद पंचायत अध्यक्ष गेंदाल डामर सहित मौजूद लोगों ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया इस अवसर पर विधायक ने भगवान बिरसा मुंडा के बारे बताया कि देश मे विशेष योगदान रहा है।बिरसा मुंडा को उनके जीवन संघर्ष के लिए भगवान का दर्जा प्राप्त है. मुंडा विद्रोह के नेतृत्वकर्ता बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था. उन्हें ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक मजबूत विरोध के रूप में याद किया जाता है हमारे समाज के लोग भगवान बिरसा मुंडा को बरसो से पूजते आये है उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव नजदीक आते देख आदिवासी भाइयो को जनजाति सम्मेलन के नाम भृमित करना चाहती है। भाजपा सत्ता में रहने के लिए किसी भी हद तक जा कर दूषित राजनीति करती रही है। जनपद अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरा देश भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हर्षोल्लास से मना रहा है. भगवान बिरसा मुंडा, जिन्होंने अपने जीवन के 25 वर्ष भी पूरे नहीं किए और इस देश की अखंडता, इसकी गौरवशाली संस्कृति, जनजातीय परंपरा, रीति-रिवाजों के संरक्षण के लिए स्वयं के सर्वस्व जीवन को राष्ट्र के नाम कर दिया. आयोजन में काँग्रेस के युवा नेता राजेश डामर,रूसमाल मेडा, सहित कई सरपंच,पार्टी के पदाधिकारीगण,कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation अणु पब्लिक स्कूल के छात्र मोहम्मद सिद्दीक का हुआ आईआईटी में चयन होने पर किया सम्मानित आईटी सेल अध्यक्ष के घर से शराब बरामद कर गिरफ्तार करने के मामले में कांग्रेस ने चक्का जाम कर लगाए साजिश के आरोप