अलीराजपुर | जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को आधुनिक भारत के निर्माता, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती सादगी के साथ मनाई गई | जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसी नेताओं द्वारा पं. नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गईं | इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल एवं विधायक मुकेश पटेल द्वारा बच्चों के बिच बाल दिवस मनाते हुवे बच्चो को बिस्किट वितरित किए गए |
उनके योगदान को देश कभी नहीं भूलेगा
पटेल ने पं. नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुवे कहा की उन्होंने देश की आजादी मे अहम योगदान देकर आधुनिक भारत का निर्माण किया है | उनके द्वारा देशहित मे दिए गए योगदान को देशवासी कभी नहीं भूलेगा | इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, यतेंद्र सेठ भाटी,
सुरेश सारडा, तरुण मंडलोई, अजहर चंदेरी, सुरेश परिहार,
अनूप सोमानी, चितल पंवार, इरफान मंसूरी, सोनू वर्मा, मनीष चौहान, पिंटू सेन आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *