पियुष चन्देल, अलीराजपुर
====
आलीराजपुर भोंगर्या हाट में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल व आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल के नेतृत्व में ढोल धमाको के साथ भोंगर्या का अनोखा रंग जमाया। इस मौके पर विशेष रूप से सांसद कांतिलाल भूरिया व जोबट विधायक कलावती भूरिया व अलीराजपुर नपाध्यक्ष सेना पटेल उपस्थित थे।
अलीराजपुर के सिनेमा चौराहे पर आयोजित भगोरिया गेर में आलीराजपुर क्षेत्र से हजारों की सँख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीण जन उपस्थित थे। दिनभर पुरे नगर में भगोरिया की धूम रही। इसके बाद ढोल धमाको के साथ गैर निकली। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष ओम राठौर, प्रकाश जैन, मंजुला पटेल, बापू पटेल, निहालसिंह पटेल, चितल पंवार, सानी मकरानी, इसमुद्दीन कांट्रेक्टर, श्याम सेंडी, राहुल परिहार, शंकर रावत बोरकुवां, झेत्र भाई, राजू वकील आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल थे

)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *